महाराष्ट्र और हरियाणा में भी होंगे 21 अक्टूबर को चुनाव

अरविन्द तिवारी की रिपोर्ट

नई दिल्ली– मुख्य चुनाव आयुक्त सुनील अरोड़ा ने आज प्रेस कांफ्रेंस में महाराष्ट्र और हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिये भी तारीखों की घोषणा कर दी है। महाराष्ट्र में 288 एवं हरियाणा में 90 सीटों के लिये विधानसभा चुनाव होंगे। दोनों ही राज्यों 21 अक्टूबर को मतदान होगा जबकि मतगणना 24 अक्टूबर को होगी।
मुख्य चुनाव आयुक्त सुनील अरोड़ा ने दोनों राज्यों में चुनाव के बारे में जानकारी देते हुये बताया कि महाराष्ट्र में इस बार 8.9 करोड़ मतदाता हैं, जबकि हरियाणा में 1.24 करोड़ मतदाता हैं। महाराष्ट्र में मतदान के लिये 1.8 लाख ईवीएम का इस्तेमाल होगा और हरियाणा में 1.3 लाख ईवीएम का इस्तेमाल होगा। उन्होंने बताया कि दोनों ही राज्यों की विधानसभा का कार्यकाल नवंबर के पहले हफ्ते तक है। उन्होंने बताया कि उम्मीदवार को 30 दिन में चुनावी खर्चे का ब्योरा देना होगा। साथ ही उम्मीदवारों को आपराधिक रिकॉर्ड भी जानकारी देनी होगी। आज से यानी चुनाव की घोषणा के साथ ही दोनों राज्यों में आदर्श आचार संहिता लागू हो चुकी है।

Ravi sharma

Learn More →