भाजपा जिलाध्यक्ष रंजीत कुमार सिंह का सोनपुर मे भव्य स्वागत-सोनपुर

सोनपुर– सारण जिला के नवनियुक्त भाजपा जिलाध्यक्ष रंजीत कुमार सिंह को अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार सोनपुर स्थित बाबा हरिहरनाथ के दर्शन पूजा करने हेतू पहुंचने पर भाजपा कार्यकर्ताओ व पदाधिकारीयो ने गर्म जोशी से स्वागत किया।सारण भाजपा अध्यक्ष ने मंदिर पहुंच सर्व प्रथम बाबा हरिहरनाथ का विधिवत पूजा दर्शन कर माथा टेका और बाबा का आशीर्वाद प्राप्त किया। मंदिर परिसर मे भाजपा कार्यकर्ताओ व पदाधिकारीयो ने नवनियुक्त अध्यक्ष को अंग वस्त्र माला पहनाकर स्वागत किया एवं समाजसेवी लालबाबु पटेल राजद छोड़ कर अपने समर्थको के साथ आज भाजपा के जिला अध्यक्ष रंजीत सिंह एवं पूर्व बिधायक बिनय कुमार सिंह के मौजूदगी मे भाजपा मे शामिल हुये।

जिलाध्यक्ष ने सभागार मे उपस्थित सभी कार्यकर्ताओ का अभिवादन स्वीकार करते हुए आगामी 31 तारिख को होने वाले सारण स्नातक निर्वाचन और शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से बिधान परिषद के चुनाव मे राजग उम्मीदवार डा० महाचंनद्र प्रसाद सिंह और डा० धर्मेंद्र कुमार सिंह के पक्ष मे मदद करने और चुनाव कार्य को पूरी लगन के साथ करने का निर्देश दिया।उन्होंने दोनो उम्मीदवारो को चुनाव जिताने के लिए सभी मतदाताओ से गांव गांव जाकर सम्पर्क करने व प्रथम वरियता का मत प्राप्त करने की बाते बताई।

समाजसेवी लालबाबू पटेल के भाजपा मे शामिल होने पर भाजपा के विशेष रूप से बिहार प्रदेश अनुशासन समिति के अध्यक्ष विनय कुमार सिंह, बिहार प्रदेश भाजपा के नेता उपेन्द्र सिंह,अभय कुमार सिंह, पूर्वि मंडल अध्यक्ष शिव बचन सिंह, पश्चिमी मंडल अध्यक्ष विमल कुमार चौरसिया,नगर मंडल अध्यक्ष मुकेश कुमार सिंह,हरिहरनाथ मंदिर समिति के सचिव विजय कुमार लल्ला उपाध्यक्ष घनश्याम सिंह, अशोक कुमार सिंह, नरेशु सिंह महामंत्री रामविनोद सिंह, विजय कुमार मन्नु रवि रंजन सिंह, उपाध्यक्ष सुनील दूबे शशिकांत ओझा,कृष्ण राम, प्रिंस राज, संजीत कुमार चौरसिया,डा रंजीत कुमार सिंह अभिमन्यु गुप्ता,, मनोज शर्मा, रत्नेश पाण्डेय रिषव कुमार, मृत्युंजय कुमार सिंह गरखा मंडल आईटी सेल के अमरजीत कुमार सिंह, दिपक शर्मा,संजीव कुमार व भाजपा सोनपुर के तमाम भाजपा पदाधिकारीयों सहित जिला से लेकर प्रदेश के पदाधिकारियों ने भी बधाई दी है।

Ravi sharma

Learn More →

You May Have Missed!

1 Minute
Bihar government Bihar News Business Cover Stories
बिहार इन्वेस्टर्स मीट-2023, आइए, देखिए,जानिए,समझिए फिर उद्योग लगाइए: उद्योग मंत्री
0 Minutes
Box Office Entertainment G-cinema Movie जी सिनेमा फोन भुत मिशन मजनूं
इस वीकेंड, देखें ‘मिशन मजनू’ और ‘फोन भूत’ के वर्ल्ड टेलीविजन प्रीमियर केवल ज़ी सिनेमा पर
1 Minute
सबलपुर दियारा सोनपुर अंचल सोनपुर सारण स्वतंत्रता सेनानी हरिहर क्षेत्र
समर्पित स्वतंत्रता सेनानी व जुझारु किसान सत्याग्रही थे स्व.ब्रह्मदेव सिंह, 28 वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धा सुमन अर्पित-सोनपुर
0 Minutes
Cover Stories Education अमोद कुमार निराला केंद्रीय विद्यालय
भुमि विहीन केंद्रीय विद्यालय जर्जर हालत में,अंतिम सांसें गिन रहा है जिला का गौरव,उत्कृष्ट शिक्षा का परिचायक केंद्रीय विद्यालय हाजीपुर