पंसस एवं त्रिस्तरीय पंचायत प्रतिनिधि कि महाबैठक संपन्न –पटना

पटना — बिहार प्रदेश पंच सरपंच संघ का राज्यस्तरीय महाबैठक प्रदेश अध्यक्ष आमोद कुमार निराला की अध्यक्षता एवं प्रदेश संयोजक पुष्पेंद्र ठाकुर के सफल संचालन में बिहार राज्य पंचायत परिषद के सभागार पटना में आयोजित हुई जिसमें सर्वप्रथम पूर्व प्रधानमंत्री श्रद्धेय डॉ मनमोहन सिंह जी के मृत्यु पर शोक संवेदना व्यक्त करते हुए 2 मिनट का मौन रखा गया साथ ही मृतात्मा की शांति एवं सच्ची श्रद्धांजलि अर्पित की गई। जिसके बाद कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन पंचायत परिषद के कार्यकारी अध्यक्ष परिमल कुमार राय ने किया। वहीं बैठक में संघ के 37 जिलाध्यक्ष सभी प्रदेश पदाधिकारी सहित सैकड़ों ग्राम कचहरी प्रतिनिधि कर्मी उपस्थित हुए।

जहाँ बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि राज्य सरकार शासन प्रशासन सूबे के ग्राम कचहरियों को अविलंब सर्व सुविधा संपन्न बनावे। पंच सरपंच उप सरपंच सहित सभी त्रिस्तरीय पंचायत प्रतिनिधियों को भी विधायकों की तरह जनसंख्या के आधार पर वेतन भत्ता पेंशन सुरक्षा सहित ग्राम कचहरी प्रहारी सफ़ाई कर्मी कंप्यूटर ऑपरेटर भू मापक आमीन चौकिदार आदि की अविलंब नियुक्ति सहित सभी संघ द्वारा प्रस्तावित 11 सूत्रीय माँग पूर्ण करें, अन्यथा 28 जनवरी 2025 को ग्राम कचहरी एवं त्रिस्तरीय पंचायत प्रतिनिधिगण एक जुट होकर पटना में महाजुटान कर अपनी माँगो के समर्थन में सम्मेलन सह प्रदर्शन करेंगे। जिसकी सारी जवाब देही राज सरकार शासन प्रशासन की होगी। वहीं बैठक में मुखिया महासंघ के अध्यक्ष मिथिलेश कुमार राय ने अपने संबोधन में कहा कि पंच सरपंच संघ कि माँगे पूर्ण रूप से जायज़ है हम सभी पंचायतों के प्रतिनिधि एक जुट हो गए हैं। पंचायतों को प्राप्त सभी 29 विभाग ग्राम सभा पूर्ण रूपेण लागू किया जाए साथ ही सभी प्रतिनिधियों को सुरक्षा प्रदान करें तथा बिहार में केरल मॉडल लागू करें। ग्राम कचहरी को न्यायिक व्यवस्था के तहत राशि उपलब्ध कराई जाए।जहाँ बैठक में उपस्थित सदस्यों ने पुरज़ोर तरीक़ों से माँग किया कि अन्य पंचायत प्रतिनिधियों की तरह पंच सरपंच को भी स्थानीय निकाय यानी MLC चुनाव में मतदाता बनाया जाए।

ग्राम कचहरी को पुलिस प्रशासन तथा अनुमंडल व्यवहार न्यायालय का पूर्ण सहयोग मिले अन्यथा आगामी विधानसभा चुनाव में ग्राम कचहरी एवं पंचायत प्रतिनिधि अपनी क्षमता निश्चित रूप से राजनेताओें को दिखाएँगे। बैठक में मुख्य रूप से वरिष्ठ उपाध्यक्ष देवेन्द्र कुमार चौधरी उर्फ़ गांधीजी,वशिष्ठ कुमार निषाद ,किरण देव यादव, रामदेव साह, राजकुमार राय, संगठन प्रभारी नागेश्वर सिंह, महासचिव सुनील कुमार तिवारी, दिलीप सिंह, भारत सिंह ,रणवीर कुमार जिलाध्यक्ष, अमित दुबे बाबा बाँका, महेश राय समस्तीपुर, पटना राम विनय कुमार, मुज़फ़्फ़रपुर मनोज कुमार सिंह ने इंजीनियर प्रेम कुमार, राघवेंद्र प्रताप सिंह, दरभंगा राजीव कुमार राय, विरेंद्र प्रसाद खगड़िया, मंटू कुमार सिंह मधुबनी,बसिष्ठ कुमार झा मोतिहारी, राजीव कुमार नवादा ,विजय तिवारी कटिहार, हैदर अली कैमुर, दीनबंधु सिंह साथ ही प्रदेश मीडिया प्रभारी रवि शर्मा पिंटू जी, सन्नी कुमार जहानाबाद, अज़ीमाबादी विनोद यादव, गणेश पासवान प्रदेश कार्यसमिति गीतांजलि कुमारी, भावे सिंह, लाल बहादुर साहू, रीमा भारती, रूपम देवी, रजनी देवी ,सुबोध कुमार तिवारी, राम जीवन पंडित, विनय कुमार ,भूषण और शेर सिंह मुखिया महासंघ प्रदेश उपाध्यक्ष अरुण राय, जमुई सुधांशु कुमार बोस, अशोक मालाकार, सुधांशु कुमार ,प्रहरी संघ अध्यक्ष इन्द्रजीत सिंह, उपाध्यक्ष भागवत राम, सचिव अनिल कुमार, गणेश पासवान, सन्नी कुमार आदि सभी मुख्य रूप से उपस्थित होकर विचार व्यक्त किये। अंत में धन्यवाद ज्ञापन मनीष कुमार पाण्डेय ने किया ।

Ravi sharma

Learn More →

You May Have Missed!

1 Minute
Cover Stories Crime in madhepura अमोद कुमार निराला पंच सरपंच संघ पंचायतनामा पंचायती राज मंत्री
धुरगांव सरपंच कि हत्या शासन प्रशासन कि नाकामी, मामले कि लिपापोती न करें प्रशासन,उच्चस्तरीय जांच हो– पंसस अध्यक्ष अमोद निराला
0 Minutes
अमोद कुमार निराला पंच सरपंच संघ पंचायती राज मंत्री मधेपुरा हत्या
मधेपुरा में सरपंच कि निर्मम हत्या,पंच परमेश्वर,सरपंच न्यायकर्ता की हत्या अल्लाह ईश्वर की हत्या–पंसस अध्यक्ष अमोद निराला
0 Minutes
Bipard Mujaffarpur Vidhi mitr
डिपार्टमेंट ऑफ जस्टिस और बिपार्ड के संयुक्त तत्वावधान में विधिक जागरूकता समीक्षात्मक बैठक का आयोजन — मुजफ्फरपुर
0 Minutes
Art &culture धर्म-आस्था पुरी शंकराचार्य महाकुंभ
मकर संक्रांति के अवसर पर गंगासागर पहुंचे पुरी शंकराचार्यजी