दिल्ली कि सात लोस सीटों पर 164 प्रत्याशी चुनावी मैदान में

अरविन्द तिवारी की रिपोर्ट

दिल्ली — लोकसभा चुनाव में दिल्ली की सात संसदीय सीटों पर 164 प्रत्याशी चुनावी मैदान में हैं। इनमें भाजपा, कांग्रेस, आम आदमी पार्टी सहित अन्य राजनीतिक दलों के प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला 1.43 करोड़ मतदाता करेंगे। आखिरी दिन सभी सीटों पर नौ प्रत्याशियों ने नाम वापस लिया। इनमें दक्षिणी दिल्ली सीट से सर्वाधिक तीन ने नाम वापस लिए हैं। नाम वापस लेने के बाद अब सभी सीटों पर प्रत्याशियों के बीच राजनीतिक मुकाबले की स्थिति साफ हो गई है।

12 मई को दिल्ली में होने वाले लोकसभा चुनाव के लिए प्रत्याशियों के नाम की घोषणा के बाद चुनावी जंग तेज हो गई हैं। पार्टियां अपनी उपलब्धियां जनता के बीच रखकर अपने वादों के साथ समर्थन जुटाने में जुट गई हैं। दिल्ली की सभी सीटों पर कुल 173 नामांकन किए गए थे। नई दिल्ली और चांदनी चौक सीट से नामांकन करने वाले किसी भी प्रत्याशी ने नामांकन वापस नहीं लिए हैं।

पांच निर्दलीय समेत नौ प्रत्याशियों ने नाम लिए वापस
उत्तर पूर्वी संसदीय सीट से सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ इंडिया के मो. परवेज अहमद और निर्दलीय खालिद चौधरी ने नाम वापस लिए हैं तो वहीं पूर्वी दिल्ली से निर्दलीय उम्मीदवार शकील अहमद ने नामांकन वापस ले लिया है। उत्तर पश्चिम सीट से निर्दलीय राकेश कुमार और संजय, जबकि पश्चिमी दिल्ली के वेद प्रकाश सिंघल के अलावा दक्षिणी दिल्ली सीट से इमरान, श्याम कुमार और सुमंत कुमार ने नामांकन वापस ले लिए हैं।

किस सीट से कितने उम्मीदवार
चांदनी चौक 26
नई दिल्ली 27
उत्तर पूर्वी दिल्ली 24
पूर्वी दिल्ली 26
उत्तर पश्चिमी दिल्ली 11
पश्चिमी दिल्ली 23
दक्षिणी दिल्ली 27
कुल 164

Ravi sharma

Learn More →

You May Have Missed!

1 Minute
Cover Stories Crime in madhepura अमोद कुमार निराला पंच सरपंच संघ पंचायतनामा पंचायती राज मंत्री
धुरगांव सरपंच कि हत्या शासन प्रशासन कि नाकामी, मामले कि लिपापोती न करें प्रशासन,उच्चस्तरीय जांच हो– पंसस अध्यक्ष अमोद निराला
0 Minutes
अमोद कुमार निराला पंच सरपंच संघ पंचायती राज मंत्री मधेपुरा हत्या
मधेपुरा में सरपंच कि निर्मम हत्या,पंच परमेश्वर,सरपंच न्यायकर्ता की हत्या अल्लाह ईश्वर की हत्या–पंसस अध्यक्ष अमोद निराला
0 Minutes
Bipard Mujaffarpur Vidhi mitr
डिपार्टमेंट ऑफ जस्टिस और बिपार्ड के संयुक्त तत्वावधान में विधिक जागरूकता समीक्षात्मक बैठक का आयोजन — मुजफ्फरपुर
0 Minutes
Art &culture धर्म-आस्था पुरी शंकराचार्य महाकुंभ
मकर संक्रांति के अवसर पर गंगासागर पहुंचे पुरी शंकराचार्यजी