
अरविन्द तिवारी की रिपोर्ट
जम्मू कश्मीर — कल वर्ल्डकप 2019 के 38 वे मुकाबले में बर्घिमम के एजबेस्टन मैदान मे इंग्लैंड के खिलाफ टीम इंडिया ने भगवा और नीले रंग की जर्सी पहनकर मैच खेला था। टी इंडिया की जर्सी बदलने के बाद शुरू हुआ राजनीतिक विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। देश में समाजवादी पार्टी , कांग्रेस पार्टी सहित कई राजनीतिक दलों ने पहले ही इस रंग पर ऐतराज जताकर इस विवाद को हवा दी थी। अब जम्मू कश्मीर की मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती ने इस विवाद को यह कहकर और हवा दे दी है कि टीम इंडिया के इंग्लैंड के खिलाफ मैच में हारने का कारण भगवा रंग की जर्सी पहनना है।

टीम इंडिया की हार के बाद महबूबा मुफ्ती ने ट्वीट कर लिखा, कि यह रंग भारतीय टीम के लिये शुभ नही रहा जिसने टीम इंडिया के विजय रथ को वर्ल्डकप 2019 में पहली बार रोका है। इस मैच के लिये पाकिस्तानी फैंस भारत की जीत की दुआ कर रहे हैं। मैच के बहाने ही सही, दोनों देशों के लोग कहीं तो एक जैसी सोच रखते हैं।
