
अरविन्द तिवारी की रिपोर्ट:-
नईदिल्ली-लोकसभा चुनाव 2019 के छठे चरण के मतदान के लिए आज प्रचार का शोर थम गया.गौरतलब है कि इस चरण में सात राज्यों की 59 लोकसभा सीटों के लिए मतदान होना है.इस चरण में बिहार कि 08, हरियाणा कि 10, झारखंड कि 04, मध्यप्रदेश कि 08, उत्तरप्रदेश कि 14, पश्चिम बंगाल कि 08,और राजधानी दिल्ली कि सात(07) लोकसभा सीटों पर मतदान होना है.क्रमवार जानीए कि किन राज्यों की किन सीटों पर आज प्रचार का शोर थम गया और आगामी 12 मई को मतदान होना है.

*उत्तरप्रदेश*-सुल्तानपुर, प्रतापगढ़, फुलपुर, इलाहाबाद,अम्बेडकर नगर, श्रावस्ती, डुमरियागंज,बस्ती,संत कबीर नगर, लालगंज, आजमगढ़, जौनपुर,मछली शहर और भदोही..
*मध्यप्रदेश*-मुरैना,भिंड, गुना, विदिशा, राजगढ़,सागर,ग्वालियर और भोपाल..
*बिहार*-बाल्मीकि नगर, पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, शिवहर, वैशाली, गोपालगंज,सिवान और महाराजगंज..
*हरियाणा*-अंबाला, कुरुक्षेत्र,सिरसा,हिसार,करनाल,सोनीपत, रोहतक, भिवानी-महेंद्रगढ़, गुड़गांव और फरीदाबाद..
*झारखंड*-गिरीडीह, धनबाद, जमशेदपुर और सिंहभूम..
*दिल्ली*-चांदनी चौक, नईदिल्ली,उत्तरपुर्वी दिल्ली, पूर्वी दिल्ली, उत्तर पश्चिम दिल्ली, पश्चिम दिल्ली और दक्षिण दिल्ली..
*पश्चिम बंगाल*-तामलुक,कांति,घाटल, झारग्राम, मेदिनीपुर,पुर्णियां, बांकुड़ा और विष्णुपुर..
इन तमाम सीटों पर आज प्रचार का शोर थम गया है.यहां आगामी 12 मई को मतदान होना है.इस चरण के चुनाव में अखिलेश यादव,रिता बहुगुणा जोशी,मेनका गांधी, दिग्गविजय सिंह, ज्योतिरादित्य सिंधिया, मनोज तिवारी,शिला दीक्षित,गौतम गंभीर, दिलीप पांडे, भुपेंद्र हुड्डा, दिपेंद्र हुड्डा, कविता सिंह,हिना शहाब, जनार्दन सिंह सिग्रीवाल,साधु यादव, रंधीर कुमार सिंह,डा० संजय जायसवाल, राधामोहन सिंह,आकाश कुमार सिंह,डा० आलोक कुमार सुमन,रमा देवी,शाश्र्वत केदार,रघूवंश प्रसाद सिंह,विणा देवी सरिखे दिग्गजो कि प्रतिष्ठा दांव पर है.
