
अरविन्द तिवारी की रिपोर्ट
रायपुर — विशेष सत्र के ऐलान के समय से ही लिये गये निर्णय के अनुसार छत्तीसगढ़ विधानसभा में आज राज्यपाल , विधानसभा अध्यक्ष , मुख्यमंत्री सहित पक्ष , प्रतिपक्ष के सभी मंत्री, विधायक एक ही रंग रंग के कोसा का कुर्ता, पायजामा और जैकेट में एवं महिला विधायक कोसे की साड़ी में विशेष सत्र में हिस्सा लेते नजर आये। सभी ने महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। गांधी की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित करने के बाद पद्मश्री भारती बंधु ने भजन की प्रस्तुति भी दी। आज गांधी जयंती के अवसर पर विधानसभा में एक प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। राज्यपाल अनसुईया उईके ने इसका उद्घाटन किया। राज्यपाल भी कोसे की साड़ी और जैकेट में आईं थीं। इस तरह से आज विधानसभा में अद्भुत नजारा देखने को मिला।